फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: young man tried to rape innocent girl, relatives caught and beat him

हमीरपुर: मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, परिजनों ने पकड़कर पीटा

Sun, 26 Sep 2021 01:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Sep 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: young man tried to rape innocent girl, relatives caught and beat him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
हमीरपुर के सुमेरपुर कस्बे में तपोभूमि के पास एक युवक ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम के शोर मचाने पर परिजन उसके पास पहुंचे और भाग रहे आरोपी को पकड़ कर जमकर मारा पीटा।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। शनिवार देर शाम इमिलिया थोक निवासी एक पांच वर्षीय मासूम शौच के लिए नाले के किनारे गई थी। तभी मोहल्ले के युवक सुरेश कुशवाहा ने बच्ची को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


उधर बच्ची के काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजन तलाश में निकले। जब नाले किनारे पहुंचे तो बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर परिजन बच्ची की ओर दौड़ पड़े। तभी आरोपी भागने लगा। तो उसे पकड़ कर जमकर पीटा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पीड़ित के पिता पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब हो कि इसके पहले भी आरोपी रेप की घटना में  जेल गया था। मौजूदा समय में जमानत पर बाहर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed