{"_id":"631f74629c18417cf20d16d6","slug":"hamirpur-wah-ray-pradhan-got-work-done-in-mnrega-from-17-dead-hamirpur-news-knp717791884","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर : वाह रे प्रधान, 17 मृतकों से करा लिया मनरेगा में काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर : वाह रे प्रधान, 17 मृतकों से करा लिया मनरेगा में काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा ब्लॉक की गढ़ा ग्राम पंचायत स्वर्ण से आकर 17 लोग मनरेगा मजदूरी कर रहे हैं। इन मृतकों के नाम से कार्य दिखाकर मजदूरी निकाली जा रही है। एक-एक जॉबकार्ड धारक को एक-एक दिन में कई-कई कार्यों का भुगतान भी किया गया है। पूर्व प्रधान से सीडीओ को तथ्यों के साथ शिकायत देकर जांच और रिकवरी कराने की मांग की है।
गढ़ा के पूर्व प्रधान रामसजीवन ने सोमवार को सीडीओ मथुरा प्रसाद को शिकायतीपत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि मनरेगा के कार्यों में 17 मृतकों के नाम मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। इसके अलावा कई ऐसे लोग भी हैं, जिनके दो से पांच तक जॉबकार्ड बनाए गए हैं। सभी जॉबकार्ड पर काम चढ़ाकर मजदूरी निकाली जा रही है।
इसी तरह सरन सिंह, मुन्ना, अवधेश, सपना, बलबीर, शिवबाबू, रामखेलावन, कुंती, सीताराम, सोमवती, रामस्वरूप, मूलचंद, प्रदीप व वरदानी समेत 14 जॉबकार्ड धारकों को एक ही कार्य दिवस में अलग-अलग कार्यों में मजदूरी का भुगतान किया गया है। पूर्व प्रधान ने गड़बड़ी का आरोप ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर लगाकर जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान सोनम सिंह का कहना है कि आडिट में पूर्व प्रधान के कार्यकाल की कुछ गड़बड़ियां सामने आई हैं। उनकी शिकायत की गई गई है। इससे बौखलाकर वह फर्जी शिकायत कर रहे हैं। सचिव दिगंबर सिंह ने कहा कि एक महीने पहले ही गांव का चार्ज मिला है। पहले क्या हुआ, उसकी जानकारी नहीं है। सीडीओ ने कहा कि शिकायत मिली है। कमेटी बनाकर जांच कराई जाएगी। अगर गड़बड़ी है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
इन मृतकों के नाम निकाली मनरेगा मजदूरी
राम आसरे निषाद, चुन्नी निषाद, रामकिशोर निषाद, गुदम निषाद, शांति निषाद, अरविंद निषाद, रामपाल निषाद, रानी निषाद, श्रीचंद्र निषाद, रामखेलावन श्रीवास, संजय श्रीवास, विनेश श्रीवास, रामचंद्र श्रीवास, बड़कू वर्मा, अरविंद सिंह और सुशील नामदेव।
इनसेट
इनके बने दो से तीन जॉबकार्ड
कलुआ निषाद, छोटे लाल निषाद, गणेशा निषाद, कमलेश निषाद, भदैला निषाद, सांवली निषाद, रामबरन सिंह, वीर सिंह यादव, शिवगुलाम यादव, संतोष सविता, रामलाल, राजू श्रीवास, सियासखी, ओम सिंह, रामचरण, कला, रामदास, मंगी, मनोज, सरवन, चुनुवाद, रामसेवक, रामबहादुर, राकेश, राजाराम, टेहकू के दो-दो जॉबकार्ड बने हैं। रामप्रसाद श्रीवास, करन सिंह, छोटेलाल के तीन-तीन और राजबहादुर के पांच जाबकार्ड बनाकर काम कराया जा रहा है।