{"_id":"63600b343c167304ca796e0e","slug":"hamirpur-two-more-dengue-patients-found-two-referrals-if-they-have-symptoms-hamirpur-news-knp725867675","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर : डेंगू के दो और मरीज मिले, लक्षण होने पर दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर : डेंगू के दो और मरीज मिले, लक्षण होने पर दो रेफर
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर/राठ। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को दो और बुखार के मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में दो मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण मिले हैं। एक को लखनऊ और एक को झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इसके साथ जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 30 पहुंच चुकी है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 736 मरीजों ने पर्च बनवाए। इसमें बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या 450 से अधिक रही। इसमें लगभग 200 बच्चे रहे। बच्चों की जांच बाल रोग चिकित्सक डॉ.राजीव ने जांच की।
बुखार से बिवांर गांव की मुन्नी देवी (45), कीरतपुर के राजबहादुर (34) की एलाइजा जांच कराई गई। दोनों मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
राठ सीएचसी के अधीक्षक डॉ.अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि 350 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इसमें ज्यादातर खांसी, सर्दी व बुखार से पीड़ित थे।
उन्होंने बताया कि सीएचसी के लैब टेक्नीशियन बीएन नागर की पुत्री अनुष्का (12) और चरखारी रोड निवासी जान्हवी (2) को प्राथमिक जांच में डेंगू जैसे लक्षण मिले हैं। अनुष्का को परिजन लखनऊ और जान्हवी को मेडिकल कालेज झांसी भेजा गया है।
सीएमओ डॉ.राम अवतार ने बताया कि जनवरी से अक्तूबर तक डेंगू के 30 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 22 की जांच जिला अस्पताल और आठ की अन्य जिलों में हुई है।
बुखार से महिला की मौत
भरुआसुमेरपुर। मिहुना गांव निवासी सुरेश कुमार यादव ने बताया कि पत्नी दुलिया (48) को बुखार आ रहा था। 27 अक्तूबर को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार शाम उनकी मौत हो गई। बेटे सौरभ यादव ने बताया कि डाक्टर ने दिमागी बुखार बताया था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.तरुण पाल ने बताया कि टीम भेजी गई थी लेकिन परिजनों से इलाज और जांच के पर्चे नहीं दिए। (संवाद)
आरआरटी को किया गया सक्रिय
हमीरपुर। सीएमओ ने कहा कि अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह तक बारिश होने से जगह-जगह जल जमाव हो गया। इससे मच्छरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस कारण डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। मलेरिया के इक्का-दुक्का ही मामले आ रहे हैं।
विभाग की रैपिड रेस्पॉन्स टीमों (आरआरटी) को एक्टिव कर दिया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी आरके यादव ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में एंटी लार्वा उपलब्ध है। (संवाद)

राठ सीएचसी में लैब के बाहर जांच के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद- फोटो : HAMIRPUR