{"_id":"618f8c7bcf73950167363985","slug":"hamirpur-two-accused-of-murderous-attack-by-firing-at-petrol-pump-arrested-in-police-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Sat, 13 Nov 2021 03:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 13 Nov 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने भाग रहे बदमाश के दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर दिया। दोनों बदमाश भाई हैं। इनके ऊपर दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
हमीरपुर जरिया थाना क्षेत्र में 10 नवंबर को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंप मालिक एवं उनके कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर फायरिंग करने व तोड़फोड़ की थ्ज्ञी। आरोपी 25 हजार का इनामी एवं गैंगेस्टर एक्ट में वांछित वीरपाल उर्फ बंटा व उसके साथियों ने घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी राठ में हैं और किसी घटना को अंजाम देने के फ़िराक में हैं। सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी सरीला विवेक यादव के नेतृत्व में स्वाट टीम/थाना जरिया एवं जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक से जा रहे युवकों को रोकने का प्रयास किया गया।
तभी पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा भी आत्म रक्षा में गोली चलाई जो वीरपाल उर्फ बंटा के पैर में लगी एवं बंटा के भाई विक्की जो कि जिलाबदर अपराधी हैं इसको भी पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया। यह दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं।
घायल बंटा के ऊपर कुल 18 मुकदमे हैं एवं इसके भाई विक्की के ऊपर भी कुल 09 मुकदमे पंजीकृत हैं। उपरोक्त घटना में एक पुलिसकर्मी जितेंद्र भी घायल हो गया है। वीरपाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया हैं। जहां से चिकित्सकों ने कानपुर रेफर किया है।