फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur tops the state in earning revenue from minerals

Hamirpur News: खनिज से राजस्व प्राप्त करने में हमीरपुर प्रदेश में अव्वल

Thu, 09 Apr 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur tops the state in earning revenue from minerals
हमीरपुर। खनिज राजस्व वसूली में हमीरपुर जिले ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन से मिले 532 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष जिले ने 502.23 करोड़ रुपये की वसूली कर 95 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया है। मार्च माह में 290 फीसदी वसूली हुई। यह जानकारी जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि मौरंग खनन के लिए उपलब्ध सरकारी जमीनों को खाली नहीं छोड़ा गया, बल्कि सभी स्थानों पर पट्टे आवंटित किए गए। जिले में 18 नए पट्टों का सृजन किया गया, जिससे खनिज चोरी पर प्रभावी अंकुश लगा। उन्होंने बताया कि अवैध खनन में लगे लोकेटरों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई, जिसका सीधा फायदा राजस्व वृद्धि के रूप में मिला। सख्ती और बेहतर प्रबंधन के चलते जिले की आय में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

मार्च माह में खनिज विभाग को 56 करोड़ रुपये का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष 162.85 करोड़ रुपये की वसूली कर 290 फीसदी उपलब्धि हासिल की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि बीते दो वित्तीय वर्षों में हमीरपुर जिले ने एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का खनिज राजस्व प्रदेश सरकार को दिया है। वर्ष 2024 से पहले जिले का वार्षिक लक्ष्य करीब 250 करोड़ रुपये होता था, लेकिन अब इसमें दोगुने से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इस उपलब्धि में ओवरलोडिंग पर चलाया गया सख्त अभियान भी प्रमुख कारण रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed