फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Suspended constable suspect of kidnapping children

हमीरपुर: बच्चों को अगवा करने के संदेह में निलंबित सिपाही को पीटा, सीओ के कहने पर गया था खिलाने-पिलाने

Sat, 20 Mar 2021 11:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Suspended constable suspect of kidnapping children
सिपाही को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के भिलावां मोहल्ले में बच्चों को अगवा कर ले जाने के संदेह में सिपाही को पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, जांच करने पहुंचे सीओ ने अगवा करने की बात से इनकार करते हुए कहा वह बच्चों को खिलाने-पिलाने ले गए थे।
विज्ञापन


सिपाही काफी समय से निलंबित है, उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।  भिलावां निवासी विनय के मकान में काफी समय से हमीरपुर के पुलिस लाइन में तैनात निलंबित सिपाही संतोष रह रहा है। वह 25 दिनों बाद शनिवार को मोहल्ले में देखा गया।
विज्ञापन

इसके मोहल्ले में हंगामा मच गया। दरअसल सिपाही 8 से 12 साल के छह बच्चों को लेकर ई-रिक्शा में बैठाकर रानी लक्ष्मीबाई तिराहे पहुंचा। वहां बच्चे समोसा खा रहे थे और सिपाही समीप खड़ा था। वहीं कई बच्चों को देखकर लोग अगवा कर ले जाने के संदेह में उसे घेर लिया और सिपाही को जमकर मारापीटा।

पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाली के दरोगा गौरव चौबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उसे कोतवाली ले गए। पिटाई से सिपाही को काफी चोटें आई हैं। घटना की सूचना पाकर कोतवाली पहुंचे सीओ सदर अनुराग सिंह ने बताया पकड़ा गया युवक सिपाही है, जो लंबे समय से निलंबित है।

विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अगवा करने जैसी बात से इनकार कर कहा वह मोहल्ले के बच्चों को हमेशा कुछ न कुछ खिलाते रहते हैं। शनिवार को बच्चे ज्यादा हो गए और अलग-अलग डिमांड पर लक्ष्मीबाई तिराहे ले आए थे। इस कारण लोगों ने गलत समझ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed