फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Rahul Schedule

हमीरपुर में राहुल का कार्यक्रम तय

Sun, 18 Sep 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 18 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को चिकासी गांव से जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे और राठ में बीएनवी इंटर कालेज मैदान में खाट सभा करेंगे। वहीं जिला मुख्यालय में रात्रि विश्राम कर 20 को कुरारा में स्वागत कार्यक्रम के बाद जालौन रवाना होंगे।
विज्ञापन



राहुल गांधी का जिले में दौरे का विस्तृत कार्यक्रम आया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के तहत वह जनपद जालौन से चलकर चिकासी गांव में 19 सितंबर को अपराह्न लगभग 2:55 बजे प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन


यहां स्वागत के बाद वह 3:55 बजे राठ पहुंचेंगे। वह ब्रह्मानंद डिग्री कालेज में स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 4:20 बजे बीएनवी इंटर कालेज के खेल मैदान में खाट सभा को संबोधित करेंगे। खाट सभा के बाद वह 5:20 बजे राठ में अंबेडकर चौराहा में पहुंचकर डा.भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद उनका काफिला बिवांर के लिए रवाना होगा। वह शाम 6:20 बजे बिवांर आएंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी का काफिला कम्हरिया मार्ग होते हुए मौदहा कस्बे के  बड़ा चौराहे से हाइवे किनारे मकरांव गांव स्थित स्वर्गीय सुंदरलाल शिवहरे डिग्री कालेज में शाम 7:25 बजे पहुंचेगा जहां वह नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका काफिला सुमेरपुर रात आठ बजे पहुंचेगा। यहां पार्टीजन उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद 8:35 बजे वह मुख्यालय में लक्ष्मीबाई तिराहे में वीरांगना महारानी लक्ष्मी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद लोनिवि विभाग के विश्राम गृह में 8:45 बजे पहुंचेगे। रात्रि विश्राम के बाद 20 सितंबर को राहुल गांधी अपनी यात्रा शुरू करेंगे।



सुबह 11 बजे वह रहुंनियां धर्मशाला के सामने स्थित शहीद पार्क में शहीदों की प्रतिमाओं में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 11:30 बजे राहुल गांधी का काफिला जनपद के अंतिम पड़ाव कुरारा कस्बे में पहुंचेगा। यहां पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसी के बाद काफिला जनपद जालौन के कदौरा ए रवाना हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed