{"_id":"63600c928606053db2783032","slug":"hamirpur-prayagraj-s-team-became-champion-in-cricket-competition-hamirpur-news-knp72587128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर : क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रयागराज की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर : क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रयागराज की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई जोनल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रयागराज की टीम विजेता बनी। फाइनल मैच में उसने मेजबान हमीरपुर की टीम को 33 रनों से पराजित किया।
दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन फिट इंडिया टीचर्स गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन ने किया। इसमें हमीरपुर के अलावा बांदा, महोबा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को प्रयागराज की टीम ने सेमीफाइनल मैच में बांदा को हराया।
फाइनल मैच हमीरपुर और प्रयागराज टीमों के बीच खेला गया। 12-12 ओवर के मैच में प्रयागराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 73 रन बनाकर आउट हो गई। हमीरपुर की टीम 40 रनों में सिमट गई। प्रयागराज के विजय तिवारी मैन आफ द मैच और हमीरपुर के रवि रंजन को मैन आफ द सिरीज ट्रॉफी दी गई। बीएसए कल्पना जायसवाल, चेयरमैन कुलदीप निषाद, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष द्रवेंद्र सिंह चंदेल मौजूद रहे।