फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: One plant equal to ten sons, take good care of them

दस पुत्रों के बराबर एक पौधा, अच्छे से करें इनकी देखभाल

Wed, 06 Jul 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur: One plant equal to ten sons, take good care of them
हमीरपुर। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिले में प्रभारी मंत्री एवं मत्स्य डॉ. संजय कुमार निषाद ने कुछेछा स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसमें एक ही दिन में 49 लाख 41 हजार 555 पौधे रोपित किए गए। पौधरोपण 15 अगस्त तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

पौधरोपण के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार ने कहा कि जल, जंगल, जमीन, ताल, घाट व नदियां यह सभी जीवनदायी हैं। इन्हें संरक्षित कर अधिक से अधिक पौधारोपण करें। अपने गांव, तालाबों, पोखरों को सुंदर बनाने के लिए प्रभावी प्रयास करें। उनके किनारे पौधारोपण कर उसमें मत्स्य पालन कर हम दो गुना लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कहा कि एक पौधा 10 पुत्रों के बराबर हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने 25 करोड़ की मछुआ कल्याण निधि एवं मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मछुआ समुदाय के लोगों का कल्याण किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति ने कहा कि प्रत्येक वर्ष पौधारोपण के बाद हुए पौधारोपण की प्रतिशत वृद्धि को देखा जाए। पौधों की कटान न हो, जब तक वृक्ष सुरक्षित रहेंगे मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम डॉ. चंद्र भूषण, एसपी शुभम पटेल, सीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, अध्यक्ष नगर पालिका कुलदीप निषाद, डीएफओ उमेशचंद्र राय, जिलाध्यक्ष ब्रज किशोर गुप्ता ने अपने- अपने विचार व्यक्त कर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करने की अपील की है। इस मौके पर आशारानी कबीर, शकुंतला निषाद, संचालन कर्ता जलीस खान, संबंधित विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान, भाजपा व निषाद पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पर्यावरण को बचाने के लिए लगाए सैकड़ों पौधे
राठ। नगर पालिका द्वारा अध्यक्ष श्रीनिवास बुधालिया के नेतृत्व में मल्हौंवा रोड पर पौधारोपण किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बीएनवी इंटर कालेज में पौधारोपण किया। मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत रहीं। कार्यक्रम संयोजक उदित नारायण त्रिपाठी, डॉ. उमाकांत लोधी, महेंद्र शुक्ला सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अनुदेशक राधेश्याम गुप्ता, कुणाल कुमार तिवारी, रोहित कुमार, संध्या सक्सेना आदि ने पौधे लगाए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। सीओ अभय नारायण राय के निर्देशन में कोतवाली परिसर में पौधारोपण हुआ। (संवाद)
नगर पंचायत ने रोपे फलदार पौधे
भरुआ सुमेरपुर। निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय के समय खाली पड़ी जमीन पर नगर पंचायत की ओर से पौधरोपण कराया गया। जामुन, आंवला, बरगद, बहेड़ा, कटहल, बेर आदि के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन एपी पालीवाल, सभासद देवेंद्र पालीवाल, राजेश सहारा, मुन्नीलाल अवस्थी, एम.हबीब खान, जयवीर सिंह, संतोष कुशवाहा ग्रीन मैन, डॉ. देवीदीन अविनाशी, राखी शिवहरे, सुनीता शिवहरे, रमा ओमर, सगीर खान, बिंकू सिंह सहित नगर पंचायत के लिपिक अखिलेश यादव ने पौधरोपण किया। (संवाद)
नोडल अधिकारी ने रोपे पौधे
हमीरपुर। जिले में नामित नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव सहकारिता बीएल मीणा ने पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। सर्वप्रथम कलक्ट्रेट परिसर में हरिशंकरी (पीपल, पाकड़, बरगद) के पौध रोपित कर लोगों को प्रोत्साहित किया। जिला कारागार, पुलिस लाइन एवं हिंदुस्तान युनिलीवर फैक्टरी परिसर में पौध रोपित किए। पौधों का महत्व भी बताया। इस मौके पर डीएम डॉ. चंद्र भूषण, एसपी शुभम पटेल, सीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्रा, एडीएम एवं राजस्व रमेशचंद्र, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, एडीएम न्यायिक डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, डीएफओ यूसी राय, एसडीएम सदर रवींद्र सिंह आदि अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। (संवाद)
थाना परिसर व गांवों में पौधरोपण
सरीला। वन विभाग, राजस्व, ग्राम विकास व थाना परिसरों सहित विभिन्न विभागों ने पौधे लगाए। वहीं ग्राम पंचायतों में ग्राम समाज की जमीन, तालाब के भीटों, गोशाला व खेल मैदानों एवं अमृत अभियान के तहत चयनित स्थलों पर पौधे रोपित किए । वन क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि तीन लाख 25 हजार 440 पौधों का रोपण किया गया। एसडीएम खालिद अंजुम, तहसीलदार श्याम नारायण शुक्ला व खंड विकास अधिकारी रवि प्रताप चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं गोहांड ब्लॉक में भी पौधरोपण किया गया। (संवाद)
----------------------
सवा तीन लाख पौधे किए गए रोपित
मौदहा। एसडीएम सुरेंद्र कुमार सिंह ने मकराव स्थित बेसिक विद्यालय के अलावा सिवनी गांव में पहुंचकर पौधरोपण किया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष राम किशोर, अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने पढ़ोरी मार्ग रेलवे लाइन के पास पांच हजार से अधिक पौधे रोपित किए। वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम निषाद व विकासखंड अधिकारी भैरव प्रसाद ने पौधरोपण कराया। वहीं एडीओ सहकारिता पंचायत आदित्य व अस्पताल के अधीक्षक जयप्रकाश साहू ने कस्बे के सरकारी अस्पताल परिसर व ग्रामीण क्षेत्रों के पीएचसी में पौधरोपण किया। (संवाद)

-----------------
बीडीओ रोपित किया पौधा
कुरारा । डामर गांव में खंड विकास अधिकारी दिव्या त्रिपाठी ने तालाब किनारे पौधरोपण का शुभारंभ किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमाशंकर, सहायक खंड विकास अधिकारी शिव नरेश राजपूत सचिव मनीष कौशिक ने पौधरोपण कराया। वही नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता ने और सहकारी साधन समिति में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ब्रज किशोर सिंह ने पौधरोपण किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed