Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: One day's rain broke the record of 30 years

हमीरपुर : एक दिन की बारिश ने तोड़ा 30 वर्षों का रिकार्ड

Wed, 21 Sep 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: One day's rain broke the record of 30 years
सरीला कस्बे में ग्राम न्यायालय में भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर/भरुआसुमेरपुर। जिले में 18 घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने तीन दशक का रिकार्ड तोड़ दिया। नाले जाम होने से हाईवे से लेकर घरों तक में जलभराव हो गया और 100 से अधिक मकान गिर गए। दुकानों में पानी भरने से लाखों का सामान बर्बाद हो गया। बचीखुची तिल, उड़द और मूंग की फसलें भी तबाह हो गईं। हाईवे में वाहन लाइट जलाकर रेंगते दिखे।
विज्ञापन

बारिश मंगलवार रात करीब दस बजे से शुरू हुई और बुधवार देर शाम होती रही। भरुआसुमेरपुर में इमिलिया बाड़ा मोहल्ले के बीच से बहने वाला नाला उफनने से सैकड़ों घरों में पानी भर गया। परेशान लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी प्रशासन रमेशचंद का घेराव कर लोगों ने समस्या बताई। लोगों का कहना था कि हाईवे पर बनी पुलिया की वर्षों से सफाई नहीं हुई है। इसी कारण जलभराव हुआ है। एडीएम ने आश्वासन देकर आधा घंटा में जाम खुलवाया। बिरखेरा के भी घरों में भी पानी भर गया। करोड़न नाले का पानी हाईवे के ऊपर से बहता रहा। कुंडौरा में हाईवे पर भी पानी भर गया।
विज्ञापन

कुरारा संवाद के अनुसार हमीरपुर कालपी मार्ग पर पानी भरने से छोटे वाहनों को निकालने में दिक्कत हुई। कस्बे के कई मकानों भी जलभराव हो गया।
इनसेट
18 घंटे में हुई 350 एमएम बारिश
उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव ने बताया कि 18 घंटे की बारिश ने 30 वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है। बुधवार शाम छह बजे तक करीब 350 एमएम बारिश हुई है। जुलाई में 138 एमएम, अगस्त में 199 एमएम व सितंबर में अभी तक 545 एमएम बारिश हो चुकी है। बुधवार को सदर तहसील में 90 एमएम, मौदहा में 85 एमएम, राठ में 95 एमएम व सरीला में 80 एमएम बारिश दर्ज की गई। उपनिदेशक ने बताया कि इस बारिश से धान, ज्वार, बाजरा व अरहर की फसलों को फायदा मिलेगा। मूंग व उड़द को नुकसान होगा। रबी फसल के लिए पलेवा भी नहीं करना पडेे़गा।

कुंडौरा गांव के पास नेशनल हाईवे में भरे बारिश के पानी से निकलता बाइक सवार। संवाद

कुंडौरा गांव के पास नेशनल हाईवे में भरे बारिश के पानी से निकलता बाइक सवार। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

सुमेरपुर के बिरखेरा गांव में नाले के पानी से डूबे घरों से गृहस्थी का सामान लेकर जाते लोग। संवाद

सुमेरपुर के बिरखेरा गांव में नाले के पानी से डूबे घरों से गृहस्थी का सामान लेकर जाते लोग। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

सुमेरपुर के बिरखेरा गांव में नाले के पानी से डूबी बस्ती व गिरे कच्चे मकान। संवाद

सुमेरपुर के बिरखेरा गांव में नाले के पानी से डूबी बस्ती व गिरे कच्चे मकान। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

पौथिया गांव में रास्ते में भरे बारिश के पानी से होकर जाते स्कूली बच्चे। संवाद

पौथिया गांव में रास्ते में भरे बारिश के पानी से होकर जाते स्कूली बच्चे। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed