{"_id":"623caf1093ce8416c43b2584","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp6872912170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों की संख्या बढ़ी, बेड कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों की संख्या बढ़ी, बेड कम
विज्ञापन
मौदहा सीएचसी में एक बेड में लेटे दो मरीज।
- फोटो : HAMIRPUR
मौदहा (हमीरपुर)। सीएचसी में बढ़ते मरीजों के कारण अब बेड कम पड़ने लगे हैं। यहां एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाकर बोतलें चढ़ाई जा रही हैं। इलाज कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
सीएचसी में कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के साथ ही बेडों की संख्या भी आबादी के हिसाब से कम है। मौजूदा समय में 24 बेड हैं। सभी बेड मरीजों से भरे मिले। एक-एक बेड पर दो-दो मरीज लेेटे मिले। वीगो लगाए बोतल लिए बैठी बिगहना की सलीमन ने बताया कि वह काफी समय से बेड खाली होने का इंतजार कर रही है। उमरी की राजेश्वरी भी पेट दर्द से परेशान भर्ती होने की प्रतीक्षा करती मिली। उसके तीमारदार बोतल व दवा लिए दिखाई मिले। मसगवां निवासी सोनू सिंह ने बताया कि बोतल चढ़ रही है पर बेड नहीं मिला। अस्पताल में गुरुवार को 280 मरीजों का पंजीयन हुआ। अधिकांश पेट दर्द से पीड़ित बताए गए।
होली व शबे बरात के बाद से हलुआ व गुझिया के साथ अन्य पकवान लोग खा रहे हैं। लगातार तापमान बढ़ने से पेट संबंधी बीमारियां बढ़ गई हैं। लोगों को सलाह दी है कि सफाई पर ध्यान दें। पानी उबालकर पीएं और बीमारियों से बचें।
विज्ञापन
-डॉ. जयप्रकाश साहू, अधीक्षक