फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

मतदान से पहले ही चल बसे 37 मतदाता

Thu, 10 Feb 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
hamirpur news
हमीरपुर। दोनों विधानसभा सीटों पर दिव्यांग व 80 प्लस के मतदाताओं के वोट डलवाने के लिए अंतिम दिन पोलिंग पार्टियां उनके घरों में पहुंची। पिछले चार दिनों में कुल 1332 में 1199 मतदाताओं ने वोट डाले हैं। वहीं, सदर विधानसभा में 31 व राठ विधानसभा क्षेत्र में वोट डालने से पहले ही 6 वृद्ध चल बसे। दोनों विधानसभाओं में 40 लोग घरों पर नहीं मिलने से उनके वोट नहीं पड़ सके। गुरुवार को राठ विधानसभा सीट पर 65 व सदर में करीब 39 मतदाताओं ने वोट डाले। गुरुवार को 13 टीमों ने वोट डलवाए।
विज्ञापन

मुस्करा व गहरौली संवाद के अनुसार मतदान अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि 24 चिह्नित मतदाताओं के वोट डलवाने के लिए सूची मिली है। टीम बुजुर्ग व दिव्यांग जनों के घर-घर जाकर वोट डलवाने का काम कर रही है। बताया कि टीम में राहुल श्रीवास्तव माइक्रो ऑब्जर्वर, राजकुमार कैमरामैन, मेहरून्निशा सहायक मतदान अधिकारी के साथ-साथ बीएलओ ऋषि कुमार, रविंद्र पाठक, अशोक कुमार, धर्मवीर एवं सहयोगी पुलिस कर्मी भी साथ में लगाए गए हैं। ये लोग पूरी सुरक्षा के साथ घर-घर जाकर 80 वर्ष से अधिक बुजुर्ग मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं के वोट डलवा रहे हैं। चिह्ति 24 मतदाताओं में से 21 मतदाताओं के वोट डलवाए। जबकि तीन मतदाता घर पर मौजूद नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed