{"_id":"61d888478fa6122a4a720680","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp6741351159","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से कॉलेज जा रहे बाइक सवार भाई-बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से कॉलेज जा रहे बाइक सवार भाई-बहन की मौत
विज्ञापन
मृतका पूजा तिवारी की फाइल फोटो
- फोटो : HAMIRPUR
राठ (हमीरपुर)। लोडर की टक्कर से कॉलेज जा रहे बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी भेजा गया। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चालक लोडर छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने बताया कि बाइक चला रहे भाई ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
नगर के पठानपुरा मोहल्ला निवासी मंदिर के पुजारी रमेश चंद्र तिवारी की बेटी पूजा (22) चुरहा गांव स्थित एक महाविद्यालय में बीए फाइनल व बेटा मयंक (20) बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। पिता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों भाई-बहन कॅालेज में फीस जमा करने के लिए घर से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इटायल मोड़ के पास एक लोडर का टायर पंचर हो गया और वह सड़क पर लहराता हुआ सामने से आ रही मयंक की बाइक से जा टकराया। टक्कर लगते ही मयंक व पूजा सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने आनन-फानन दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉ. भरत राजपूत ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि लोडर कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। पिता रमेश ने बताया कि उनके दो बेटे व दो बेटियां थी। हादसे की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया के अलावा प्रशांत बुधौलिया, सुरेश खेवरिया, नरोत्तम शुक्ला आदि ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

मृतक मयंक तिवारी की फाइल फोटो- फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन