फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

अतिसंवदेनशील पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

Fri, 09 Apr 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
hamirpur news
न्यूरिया गांव के मतदान केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया व सीओ। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा(हमीरपुर)। शुक्रवार को एसडीएम राजेश चौरसिया व सीओ शैलेंद्र त्रिपाठी ने मुस्करा विकासखंड के अति संवेदनशील गांव पंचायतों के पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ बैठक कर चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की अपील की।
विज्ञापन

तीसरे चरण में 26 अप्रैल को जिले में मतदान होना है। चुनाव की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर तेज हैं। एसडीएम व सीओ ने भारी पुलिस फोर्स के साथ अति संवेदनशील गांव सायर, न्यूरिया के सभी पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण कर ग्रामीणों के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि जो व्यक्ति चुनाव में व्यवधान डालेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद विरमा नदी किनारे के गांव महेरा में ग्रामीणों से चुनाव में अशांति फैलाने वालों की जानकारी लेने के साथ पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सरीला संवाद के अनुसार एसडीएम अजीत परेश व सीओ विवेक यादव ने क्षेत्र के जरिया, इटैलिया, पवई, लोधीपुरा, न्यूलीवांसा गांव में चौपाल लगाकर लोगों को निडर होकर मतदान करने को प्रेरित किया। एसडीएम ने कहा कि वह लोग किसी प्रलोभन व दबाव में न आएं। निर्भीक होकर मतदान करें। सीओ विवेक यादव ने कहा कि गांव में पार्टी बंदी व अराजक तत्वों की सूचना थाना पुलिस को दें। गांव में शराब की बिक्री होने पर इसकी तुरंत सूचना दें। चौपाल में अफसरों ने ग्रामीणों की भी समस्याएं सुनीं तथा उनके निदान का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed