फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

जिलाधिकारी सहित 19 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Fri, 09 Apr 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
hamirpur news
शहर के सूफीगंज चौराहे में पैदल मार्च करते एएसपी व अन्य। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिले में कोरोना का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को कोरोना की हुई जांच में जिलाधिकारी सहित 27 लोग संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डीएम को उनके ही आवास में होम क्वारंटीन किया है। साथ ही आवास को सैनिटाइज किया जा रहा है। अब तक जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 58 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ आरके सचान ने बताया कि जिलाधिकारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कहा कि कुछ दिन पूर्व ही कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगवाए थे। वहीं, डीएम के संक्रमित निकलने से आलाधिकारी सहित कलक्ट्रेट कर्मचारियों में हड़कंप है। सुमेरपुर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को हुई जांच में नौ लोग संक्रमित पाए गए हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. महेश चंद्रा ने बताया कि कस्बे के पैलानी मार्ग निवासी दो, छोटी बाजार निवासी दो, पलरा गांव में पिता पुत्र, वार्ड संख्या 14 में एक, गढी मोहल्ला में एक तथा अमिलिया थोक में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। कहा कि अमिलिया थोक निवासी संक्रमित युवक दहेज हत्या का आरोपी है। पुलिस इसे जेल भेजने के पूर्व डॉक्टरी कराने के लिए पुलिस अस्पताल लेकर आई थी।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर सभी को बांदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। कुरारा संवाद के अनुसार सीएचसी में तैनात सफाई कर्मी की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मौदहा संवाद के अनुसार आठ लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिसमें सिलौली में दो, मझगवां, चौधराना, रीवन व खन्ना में एक-एक संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, एक गांव में दो और संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 58 हो गई है। कुछ संक्रमितों को बांदा भेजा गया है। वहीं, अन्य संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के प्रति एएसपी ने पैदल मार्च कर लोगों को किया जागरूक
कोरोना एक बार फिर तेजी से पांव पसार रहा है। इसके बावजूद लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार की शाम एएसपी अनूप कुमार ने कोतवाली पुलिस के साथ शहर के विभिन्न मार्गों में पैदल मार्च कर माइक से एनाउंस कर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। कहा कि जरूरत पर ही घर से बाहर मास्क लगाकर निकलें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
मास्क लगाएं नहीं तो लगेगा जुर्माना
कोविड के बढ़ते संक्रमण के चलते शुक्रवार को एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने एकीकृत आपदा नियंत्रण कक्ष में स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें कोविड-19 के प्रभावी रोकथाम के लिए किए जाने वाले कार्यों व लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने के निर्देश दिए। कहा कि मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर संजीव शाक्य, एसीएमओ डॉ एमके वल्लभ, समाज कल्याण अधिकारी व अन्य संबंधित मौजूद रहे।

कोरोना वैक्सीन न लगने पर राशन की चिंता
राठ संवाद के अनुसार तीन दिनों तक कोरोना टीकाकरण के बाद गुरुवार को सीएचसी में वैक्सीन खत्म हो गई। शुक्रवार को वैक्सीन लगवाने पहुंचे सैकड़ों लोगों को निराश लौटना पड़ा। कोरोना टीका के बिना राशन न मिलने पर सीएचसी में टीकाकरण के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ रहीं है। गुरुवार को चार सैकड़ा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। दोपहर तक वैक्सीन खत्म होने पर सैकड़ों लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। सुबह से वैक्सीन लगवाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग सीएचसी पहुंचे। सुबह आठ बजे से लाइन में लगे लोगों को दस बजे वैक्सीन न आने की जानकारी हुई। हसके बावजूद लोग दिन भर इंतजार करते रहे। वहीं, सीएचसी अधीक्षक डॉ.जेपी साहू ने कहा कि कोरोना वैक्सीन समाप्त हो गई है। वैक्सीन आते ही टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed