{"_id":"607094678ebc3e5902117432","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp622552063","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी व ससुरालीजनों के उत्पीड़न से तंग आकर मौत को लगाया गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी व ससुरालीजनों के उत्पीड़न से तंग आकर मौत को लगाया गले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर(हमीरपुर)। गुरुवार रात थानाक्षेत्र के ग्राम टेढा में पत्नी व ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता ने ससुराली जनों के खिलाफ उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
टेढा गांव निवासी सिद्धगोपाल उर्फ कल्लू अनुरागी के पुत्र विष्णु कुमार (26) का विवाह तीन वर्ष पूर्व बांदा जनपद के जसपुरा थानाक्षेत्र के पडेरी गांव में हुआ था। शादी के बाद से ही पत्नी ज्यादा समय मायके में रहती थी और पति एवं अन्य ससुराली जनों के खिलाफ शिकायतें करती रहती थी। कई बार सुलह समझौते के लिए नाते रिश्तेदारों के मध्य पंचायतें भी हुईं। लेकिन विष्णु की पत्नी ससुराल आने के बजाय मायके में ही रही।
मृतक के पिता ने बताया कि दो दिन पूर्व ससुरालीजनों ने गांव आकर पुत्र के साथ गाली गलौज की थी और मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। जिससे वह भयभीत था। पिता का आरोप है कि बहू फोन से पुत्र को दहेज उत्पीड़न आदि में फंसाने की धमकी दे रही थी। इसी से आजिज आकर उसने रात 2 बजे के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।