{"_id":"5e7e30738ebc3e76a820f676","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp5526227145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब परिवारों की मदद को बढ़े हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब परिवारों की मदद को बढ़े हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। लॉकडाउन में फंसे तमाम परिवारों और राहगीरों को शुक्रवार को समाजसेवियों और पुलिस ने हाथ बढ़ाए हैं। बाहरी राज्यों से आए ट्रक चालकों और खलासी को भी पुलिस ने भरपेट भोजन खिलाकर मानवता की मिसाल पेश की है। उधर बाहरी जनपदों से आए मजदूरों को होटल खुलवाकर प्रशासन ने भोजन कराकर वाहनों से घर पहुंचाया।
लॉकडाउन के बीच शहर स्थित चौरादेवी मंदिर में प्रदर्शनी के कार्यकर्ता पिछले तीन दिनों से फंसे हैं। इनके पास खाने पीने का इंतजाम न होने पर गुरुवार को सागर गुप्ता ने सोशल मीडिया में मदद मांगी। सोशल मीडिया में जानकारी होने पर सिपाही गौरव भदौरिया, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरू गुप्ता, मकबूल साबरी, अमित त्रिपाठी व रजुवन दीक्षित ने शुक्रवार को एक दर्जन लोगों को राशन सामग्री का इंतजाम कराया। सभी लोगों को सैनिटाइजर भी दिया गया। उधर सुमेरपुर थाने के इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश यादव ने बाहरी राज्यों से आए तीन दिनों से फंसे ट्रक चालकों और उनके परिचालकों (खलासी) को फैक्टरी एरिया चौकी पर आपस में चंदा कर भोजन सामग्री उपलब्ध कराई। भोजन के पैकेट पाते ही यह लोग पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इधर तमाम मजदूरों को भी स्थानीय लोगों ने चंदा कर राशन सामग्री दी है।