फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news,hamirpur

पीसीएफ व एग्रीजक्शन केंद्रों पर पहुंची 750 मीट्रिक टन डीएपी

Tue, 02 Nov 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
hamirpur news,hamirpur
कुरारा कस्बे में किसानों की भीड़ को समझाते कोतवाल आनंद कुमार सिंह। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिले में सोमवार को छह पीसीएफ केंद्रों व पांच एग्री जक्शन में 750 मीट्रिक टन डीएपी खाद भेजी गई। इससे बुवाई का इंतजार कर रहे किसानों को राहत मिली है। लेकिन खाद वितरण केंद्रों पर हजारों की भीड़ के लाइन पर लगने से तमाम किसान निराश दिखे।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डा.सरस कुमार तिवारी ने बताया कि सोमवार को 1259 मीट्रिक टन उर्वरक प्राप्त हो चुकी है। 750 मीट्रिक टन बिक्री केंद्रों पर वितरण के लिए भेजी जा चुकी है। बताया कि गत वर्ष अक्तूबर माह में 8442 मीट्रिक टन डीएपी का वितरण हुआ था। इस वर्ष अब तक 11460 मीट्रिक टन जनपद में उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम नं.-8468015884 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया गया
कुरारा/भरुआसुमेरपुर। कस्बे में संचालित पीसीएफ केंद्र में खाद आने की सूचना पर हजारों किसान सुबह से ही डट गए। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह दल बल के साथ खाद वितरण केंद्र पर लाइन लगाने को लेकर किसानों को समझाते रहे। महिला किसान भी लाइन में लगी रही। केंद्र के प्रभारी जितेंद्र कुशवाहा ने भीड़ देख पुलिस की मौजूदगी में ही खाद वितरण का कार्य शुरू किया। भरुआसुमेरपुर में भी किसानों की भारी भीड़ को देखकर प्रभारी शिव सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में खाद बंटवाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

राठ में विधायक, एसडीएम व तहसीलदार ने संभाला मोर्चा, लगाई पुलिस फोर्स
राठ। पीसीएफ केंद्र में ढाई हजार बोरी खाद पहुंची। उमड़ी भीड़ में धक्कामुक्की से कई महिला किसान जमीन पर गिर गईं। लोगों ने यूपी 112 पुलिस को फोन किया। अव्यवस्था की जानकारी होने पर विधायक मनीषा अनुरागी, एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा, तहसीलदार अभिनव चंद्रा मौके पर पहुंच गए। व्यवस्था के लिए लेखपाल लोकेंद्र सिंह व प्रिंस सहित पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। वहीं सहकारिता विभाग से एसके तिवारी ने समिति में पहुंच निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि किसानों को खाद से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। निजी दुकानों के स्टाक रजिस्टर देखने के साथ सरकारी दर पर खाद बेचने के निर्देश दिए।

लाइन में लगे किया नाश्ता
मौदहा। सोमवार से समितियों में कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। पीसीएफ केंद्र मुस्करा में 2400 बोरी, कस्बे के पीसीएफ में 2400 बोरी व क्रय विक्रय में 2500 बोरी तथा बिवांर में एग्री जंक्शन से 500 बोरी खाद का वितरण किया। मुस्करा में एक प्राइवेट दुकान से 500 बोरी खाद बिक्री की गई है। पुरुष किसान ही नहीं बल्कि घरेलू महिलाएं भी बिना कुछ खाए पिए 10-10 किमी पैदल चलकर लाइन में लगी रहीं। लाइन में ही नास्ता पानी भी होता रहा। एसडीएम सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खाद का वितरण शुरू करा दिया गया है। एडीओ सहकारिता बृजमोहन पटेल ने बताया कि पांच केंद्रों में खाद का वितरण चालू है अभी और खाद आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed