{"_id":"60ddf4088ebc3e2987201459","slug":"hamirpur-news-animal-gosala-hamirpur-news-knp637523088","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशियों को गोशालाओं में बंद कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना मवेशियों को गोशालाओं में बंद कराएं
विज्ञापन
हमीरपुर। अन्ना घूम रहे मवेशियों से लोगों को अब छुटकारा मिलेगा। खाली पड़े अस्थायी गोआश्रय स्थलों में सारी व्यवस्थाएं कर मवेशियों को रखा जाएगा। जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने बैठक में सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कहा मवेशियों के सड़कों पर घूमने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। इससे कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है। मवेशियों की देखरेख में लगाए गए चरवाहों का समय से भुगतान होना चाहिए। अन्यथा की स्थिति में संबंधित पशु चिकित्साधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत व बीडीओ समेत अन्य सभी संबंधित पर कार्रवाई होगी। एसडीएम तहसील स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक कर व्यवस्था कराएं। कहा दी गई धनराशि का उपभोग सर्टिफिकेट दिया जाए। अन्ना गोवंश का संरक्षण शासन की प्राथमिकता में शामिल है।
नोडल अधिकारी भ्रमण कर गोशाला की विभिन्न व्यवस्थाओं के बजट की उपलब्धता, चारा, पानी की व्यवस्था, भूसा बैंक की व्यवस्था, चरवाहों की स्थिति, बधियाकरण, गोशालाओं में पौधरोपण व चारा विकास व कंपोस्ट पिट की व्यवस्था की जांच कर रिपोर्ट दें। पशु की मृत्यु होने पर समय से समुचित तरीके से निस्तारण किया जाए। बरसात के मौसम में टीनशेड के नीचे मवेशी रखे जाएं। बैठक में सीडीओ केके वैश्य, एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, सीएमओ डा. आरके सचान, डा. पीके सिंह, डीपीआरओ मौजूद रहे।