फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Customer care raised Rs 4 lakh from bank account

हमीरपुर: कस्टमर केयर ने बैंक खाते से उठाए चार लाख रुपये

Tue, 23 Aug 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Customer care raised Rs 4 lakh from bank account
राठ (हमीरपुर)। इनवर्टर खराब होने पर उपभोक्ता ने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर सर्च कर शिकायत की। उधर से शुल्क जमा करने के लिए लिंक भेजा गया। लिंक पर डेबिट कार्ड नंबर डालते ही उपभोक्ता के बैंक खाते से 3,91,617 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

ददरी गांव निवासी दिनेश कुमार ने बताया 16 अगस्त को गूगल से कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर सर्च कर शिकायत की थी। फोन कटते ही दूसरे नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि इनवर्टर कंपनी के कस्टमर केयर बोल रहा है। शिकायत शुल्क के रूप में पांच रुपये जमा करने की बात कहकर वाट्सएप पर लिंक भेजकर एपीके इंस्टाल करने के लिए कहा। डेबिट कार्ड का नंबर एपीके के होम पेज पर सबमिट कराने के बाद शिकायत दर्ज होने की बात कहकर फोन काट दिया। जैसा उसने बताया वैसा किया और फोन रख बाजार चले गए। लौटने पर देखा तो खाते से पैसा निकालने का मैसेज मोबाइल पर मिला। दिनेश ने शाखा प्रबंधक और साइबर सेल में शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed