फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur cultural

प्याज बांटकर मनाया प्रियंका का जन्मदिन, मुंह भी मीठा कराया, केंद्र सरकार को कोसा

Sun, 12 Jan 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
hamirpur cultural
राठ के बारहखंभा में जरूरतमंदों को प्याज बांटते कांग्रेसी - फोटो : HAMIRPUR
राठ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा लंबी उम्र की कामना की। वहीं कांग्रेसियों ने बारहखंभा चौराहे पर गरीबों को प्याज वितरित किया।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद अहिरवार ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। गरीबों के मुंह से निवाला भी छीना जा रहा है। कहा कि गरीब मजदूर प्याज रोटी खाकर गुजारा करता था। इस सरकार में लोगों को प्याज भी नसीब नहीं हो रही है। कहा कि मकर संक्रांति के त्योहार पर गरीबों को प्याज बांट राहत पहुंचाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेसी नरेंद्र कुमार जायसवाल ने कहा कि सरकार की बेरुखी से लोगों में निराशा देखी जा रही है। समाज का हर तबका महंगाई व बेरोजगारी से जूझ रहा है। राम प्रकाश शुक्ला, नरेंद्र आनंद टिल्लू, लतीफ उल्ला खां, प्रमोद राजपूत, दुष्यंत राजपूत, जितेंद्र राजपूत, शकील अहमद, केशव अहिरवार, मुन्ना राजपूत, सुखदेव सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हमीरपुर स्वामी विवेकानंद व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव का जन्मदिन जिलाध्यक्ष नीलम निषाद के आवास पर केक काटकर मनाया गया। बाद में वृद्धाश्रम में फल वितरण कर मिष्ठान खिलाया। यमुना घाट स्थित वृद्धाश्रम में अनुशासन समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा व संजय वीर लोधी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, दीपक चक्रवर्ती, बृजेश बादल, महेश सिंह राणा, कमला, चंदा, रामदेवी, योगेंद्र नाथ वाजपेयी, प्रबंधक वकार अहमद, विनय मिश्रा, पूनम तिवारी व जनार्दन यादव मौजूद रहे।

मौदहा में स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका का जन्मदिन कस्बे की एक दलित बस्ती में गरीबों को फल वितरित कर मनाया। रहमानियां मार्ग स्थित कार्यालय में बैठक कर डा. शाहिद अली ने पार्टी के विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा। इसके लिए हम सबको जन जन के बीच पार्टी के प्रति विश्वास पैदा कर लगन और निष्ठा से कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed