फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: body of inspector found near railway track on station, chaos in house

हमीरपुर: रेलवे ट्रैक किनारे मिला था दरोगा का शव, घर पहुंचते ही मचा कोहराम, पिता बोले हत्या कर फेंका गया

Fri, 01 Oct 2021 02:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 01 Oct 2021 02:47 PM IST
सार

जालौन में रेलवे ट्रैक के किनारे मिले हमीरपुर निवासी आरपीएफ इंस्पेक्टर का शव आज गांव पहुंचा। पिता का शव देखते ही बेटा बदहवास हो गया। वहीं मृतक के पिता ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Hamirpur: body of inspector found near railway track on station, chaos in house
दरोगा का शव आते ही मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जालौन में रेलवे ट्रैक के किनारे मिले हमीरपुर निवासी आरपीएफ पुणे में तैनात सब इंस्पेक्टर का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगा डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा है। 
विज्ञापन


जालौन के एट रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर गुरुवार सुबह गुजर रहे प्वाइंट मैन को शव दिखाई दिया था। उसने स्टेशन मास्टर को सूचना दी और कुछ ही देर में जीआरपी व थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की जेब से मिले आईकार्ड से उनकी शिनाख्त शिशुपाल सिंह भदौरिया (46) के रूप में हुई।
विज्ञापन


मृतक के पिता नारायण सिंह भदौरिया निवासी शहर के कालपी चौराहा ने बताया उनका पुत्र शिशुपाल आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर पुणे में तैनात था। वह 21 सितंबर को छुट्टी लेकर घर के लिए निकला था। पिता का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। बीती 21 सितंबर को वह छुट्टी लेकर आ रहा था पर वह घर नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के मुताबिक बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट 25 सितंबर को शहर कोतवाली में दी थी लेकिन पुलिस ने कानपुर में लोकेशन होने की बात कही थी। कहा अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो उनके परिवार की भी हत्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed