{"_id":"6193b2f8c5e59068eb1232d4","slug":"hamirpur-accident-happened-on-kanpur-sagar-highway-grandmother-grandson-crushed-driver-ran-away-leaving-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: कानपुर-सागर हाईवे पर हुआ हादसा, दादी-पोते को कुचला, चालक ट्रक छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: कानपुर-सागर हाईवे पर हुआ हादसा, दादी-पोते को कुचला, चालक ट्रक छोड़कर भागा
Tue, 16 Nov 2021 07:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 16 Nov 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
कानपुर-सागर हाईवे पर हुआ हादसा, दो की मौत
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को कानपुर-सागर हाईवे पर गिट्टी भरे ट्रक ने बाइक सवार दादी-पोते को कुचल दिया। हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा बेटा टक्कर से रोड किनारे गिरने से बाल-बाल बच गया। मृतकों के परिजन ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को पकड़ने की मांग को लेकर काफी देर शव उठाने नहीं दिया।
सीओ के समझाने के बाद परिजन माने। ललपुरा थानाक्षेत्र के डांडीपुर निवासी रामू (25) पुत्र झाऊलाल के बेटे गोलू (5) के कान में कुछ दिन से दर्द हो रहा था। मंगलवार को वह बाइक से मां रामजानकी (50) के साथ गोलू का इलाज कराने जिला अस्पताल आया। शाम करीब चार बजे वह घर लौट रहा था। रामू बाइक चला रहा था, गोलू बीच में और दादी रामजानकी पीछे बैठा था।
शहर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर सागर हाईवे पर बेतवा पुल के पास महोबा की तरफ से आए तेज रफ्तार गिट्टी भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक समेत रामू सड़क के किनारे जा गिरा। वह हेलमेट लगाए था, इससे बाल-बाल बचा। जबकि बेटा गोलू व उनकी मां रामजानकी ट्रक के नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
ट्रक चालक दोनों को कुचलता हुुआ निकल गया। इससे दादी पोते की मौके पर ही मौत हो गई। चालक घटना स्थल से कुछ दूर पर ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे के बाद करीब दस किमी लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना पर मृतकों के परिजन व पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव रोड के किनारे रखवाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।
लेकिन कुछ देर बाद मृतकों के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर ट्रक चालक को पकड़ने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद व सीओ विवेक यादव के समझाने परिजन माने। करीब 40 मिनट लगे जाम के खुलने से वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।