फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamir festival starts

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया राज्यस्तरीय उत्सव का शुभारंभ

Thu, 05 Nov 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 05 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन

हमीरपुर। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को हमीर उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गांधी चौक से शिव मंदिर तक शोभा यात्रा में भाग लिया। शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। शोभा यात्रा में रंग-बिरंगे परिधानों में सभी वर्गों के लोग सम्मिलित हुए।

विज्ञापन


शोभायात्रा के बाद में मुख्यमंत्री ने मेला मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित विकासात्मक प्रदशर्नियों का शुभारंभ कर अवलोकन किया। इस मौके पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा ‘कैमरे की आंख से’ मुख्यमंत्री की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर, पूर्व विधायक मंजीत डोगरा, मंडी समिति अध्यक्ष प्रेम कौशल, राजेंद्र, बीआर राही, बृज मोहन सोनी, उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर, एडीएम रूपाली ठाकुर, पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed