{"_id":"63600c47e8e08371b352c53b","slug":"hamipur-ba-student-committed-suicide-by-hanging-hamirpur-news-knp7258708165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीपुर : बीए के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीपुर : बीए के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिवांर/मुस्करा (हमीरपुर)। निवादा गांव में सोमवार देर शाम बीए के छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। परिवार के लोग रिश्तेदार की तेरहवीं में झांसी गए थे। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मुस्करा में पति से कहासुनी होने पर विवाहिता ने फंदा लगा लिया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
निवादा गांव के गौरव उर्फ गोरे (20) पुत्र श्याम सिंह अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। सोमवार को उसके परिवार के लोग बुआ की तेरहवीं में झांसी गए थे।
गौरव घर में अकेला था, उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। शाम तक घर में आहट न मिलने पर पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर फंदे से गौरव का शव लटक था। उसके कान में इयरफोन की लीड लगी थी।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि पुलिस टीम भेजी गई है।
उधर, मुस्करा के मोहल्ले के बसंत लखेरा की पत्नी से पति से कहासुनी होने पर सोमवार सुबह फंदा लगा लिया। बसंत के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने फंदे से उतारा उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सक डॉ.विपिन राजपूत ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बसंत की शादी तीन साल पूर्व झांसी जिले के बरुआसागर निवासी पूजा के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद से दंपती में कहासुनी होने लगी थी। सोमवार को विवाद होने पर बसंत ने पत्नी को पीट दिया था। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।