फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Guruji caught copying offer

गुरुजी नकल कराते पकड़े गए

Thu, 18 Feb 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 18 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Guruji caught copying offer
माध्यमिक शिक्षा परिषद की गुरुवार को शुरू हुई बोर्ड परीक्षा में भारी अनियमितताएं रहीं। कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों को धूल से सनी छोटी कुर्सिंयों पर बैठना पड़ा तो कई केंद्रों पर कम रोशनी में परीक्षा देने में मुश्किलें हुईं।
विज्ञापन


 दो परीक्षा केंद्रों पर सचल दल ने दो कक्ष निरीक्षकों को नकल कराते पकड़ा। केंद्र व्यवस्थापक को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। एक परीक्षा केंद्र पर डीआईओएस के फर्जी हस्ताक्षर से बना परीक्षा प्रमाण पत्र पर ड्यूटी करते कक्षी निरीक्षक को पकड़ा गया। उन पर भी रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिले भर में बनाए गए 44 परीक्षा केंद्रों में से कई केंद्रों पर एक-एक होमगार्ड ही ड्यूटी करते नजर आए। सात संवेदनशील केंद्रों पर भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। कुछ केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सघन तलाशी से गुजरना पड़ा। दो पाली में हुई बोर्ड परीक्षा की पेश है रिपोर्ट...
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं में पहले दिन अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर कई खामियां मिलीं। इंगोहटा स्थित पंडित लक्ष्मीचंद्र पालीवाल इंटर कॉलेज में बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने निरीक्षण किया। जहां कक्ष संख्या नौ में कक्ष निरीक्षक धनीराम व मुन्नालाल को नकल सामग्री सहित पकड़ लिया।

बीएसए ने दोनों शिक्षकों को हटाने के साथ केंद्र व्यवस्थापक से इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। केंद्र व्यवस्थापक उमाकांत दीक्षित ने बताया कि दोनों शिक्षकों ने चेकिंग में नकल सामग्री पकड़ी थी। जिसे बीएसए ने निरीक्षण के दौरान देखा। नकल कराने की बात निराधार है।

डीआईओएस चंद्रशेखर मालवीय ने मुंडेरा के श्रीमौनी बाबा बीरभूमि इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों के प्रपत्र केंद्र व्यवस्थापक मानसिंह यादव से तलब किए। ड्यूटी कर रहे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरखेरा के शिक्षक राजकरन पाल डीआईओएस के फर्जी हस्ताक्षर से जारी आदेश पर कक्ष संख्या नौ में ड्यूटी करते मिले।

डीआईओएस ने कक्ष निरीक्षकों को हटाते हुए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराएंगे। शिक्षक राजकरन का आरोप है कि नियुक्ति पत्र विद्यालय के शिक्षक अखिलेश तिवारी ने फर्जी हस्ताक्षर बनाकर थमा दिया था। वह निर्दोष है। इसी तरह केपी इंटर कॉलेज में शिक्षिका कमला दिवाकर अपने बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही थीं। उन्हें भी हटाने के निर्देश दिए।

बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए इस बार यूपी बोर्ड ने मोबाइल एप्स जारी किया है। गुरुवार को इसे डाउनलोड करने के बाद सूचनाएं भेजने के लिए केंद्र व्यवस्थापकाें के पसीने छूट गए। एप्स डाउनलोड करने के बाद गैरहाजिर हुए छात्रों की सूचनाओं को अपलोड करने के लिए व्यवस्थापक घंटो परेशान रहे। व्यवस्थापकों का कहना है कि बोर्ड द्वारा सिम उपलब्ध कराया गया है और उसमें टू जी इंटरनेट दिया गया है।

जिससे यह समस्या हो रही है। जीजीआईसी की प्रधानाचार्या जीनत सिद्दीकी सूचनाएं अपलोड करने के लिए काफी परेशान रहीं। हेल्पलाइन नंबर से भी संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन हेल्पलाइन का नंबर नहीं उठा। इसी तरह श्री परमहंस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि गैरहाजिर परीक्षार्थियों की सूचना भेजने के लिए यह एप्स उपलब्ध कराया गया है। उनके विद्यालय में 21 छात्र अनुपस्थित थे, जिसकी सूचना भेजने में सफल रहे।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के दसवीं के परीक्षार्थी प्रिंस शुक्ला ने बताया कि इस्लामियां इंटर कॉलेज में उसका परीक्षा केंद्र है। कमरा बड़ा होेने के कारण  पर्याप्त रोशनी नहीं थी। बताया कि इतने बड़े एक सीएफएल लगी थी जो बार-बार बंद हो जा रही थी। परीक्षा देने में बहुत दिक्कत हुई।

इस्लामियां इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से दसवीं की परीक्षा देकर लौैट रहे परीक्षार्थी हरीओम ने बताया कि कक्ष संख्या 19 में उसकी सीट है। कक्ष में रखी कुर्सियों व मेज पर धूल जमी थी। कुर्सियां बहुत छोटी थीं। उसी पर बैठकर बड़ी मुश्किल में प्रश्न पत्र हल किया।

हमीरपुर में यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के 1418 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।  जिले के 44 परीक्षा केंद्राें में पहले दिन प्रथम पाली में हिंदी का प्रश्नपत्र था। जिसमें 18057 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 11639 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 1418 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के 14928 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में सम्मिलित होने थे। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि जनपद के सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। जिन केंद्रो में निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी पाई गई वहां कार्रवाई की गई। नकल विहीन परीक्षा कराने के पूरे प्रयास किए जा रहे है।

 
राठ में 161 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 95 ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल में 3002 और इंटरमीडिएट में 2600 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मां शारदा बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, ब्रहमानंद इंटर कॉलेज, फैज-ए-आम इंटर कॉलेज, जीआरवी इंटर कॉलेज और चित्रगुप्त इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सुबह की पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में बीएनवी में 31, मां शारदा बालिका इंटर कालेज में 31, जीआरवी 15, फैज-ए-आम 17, चित्रगुप्त 30, सरस्वती बाल मंदिर 21 और जीजीआई में 16 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. सत्यनारायन सिंह, अरविंद कुमार, नरेंद्र सिंह, सरोज आर्या, महबूब, हरीमोहन चंसौरिया,  कल्पना शर्मा ने नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने का दावा किया। परीक्षा शुरू होने से पहले सुबह सात बजे और दोपहर दो बजे परीक्षार्थियों को कठिन तलाशी से गुजरना पडा। वहीं कुछ परीक्षा केंद्रों में सिर्फ नकल की तलाशी के नाम पर सिर्फ रश्म अदायगी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed