फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Goods worth lakhs stolen from seven houses

चोरों ने सात घरों से पार किया लाखों का माल

Sun, 28 Nov 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from seven houses
बिवांर। टीहर गांव में चोरों ने शुक्रवार रात सात घरों को निशाना बनाया। लाखों के जेवर व नकदी पार कर ले गए। चोरी के दौरान किसी भी घर में गृहस्वामी मौजूद नहीं थे। एक ही रात में सात घरों से चोरियों से गांव में सनसनी है।
विज्ञापन

पीड़ित कामता प्रसाद वर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ दूसरे घर में सो रहा था। इसी का फायदा उठा रात में चोर घर का ताला तोड़ तीन सोने की अंगूठी, नाक का फूल, सोने की बारी व चांदी का बिछुवा, पायल चोरी कर ले गए। वहीं कालीचरण वर्मा ने बताया कि चोरों ने उसके भाई कल्लू के घर में चोरी की इसके बाद छत के रास्ते उनके घर में घुसे और घर का ताला तोड़कर सारे जेवरात और बीस हजार नगद चुरा ले गए। बताया कि वह और उनकी मां एक कमरे में सो रहे थे। राममनोहर के घर से दो जोड़ी हाथफूल, दो जोड़ी बिछुवा, दो जोड़ी मंगलसूत्र, सोने के बाला, पायल आदि जेवरात ले गए। संतोष ने बताया दिल्ली में रहकर वह मजदूरी करते हैं। जबकि उनकी मां दूसरे घर में सो रही थी। बताया कि घर से बिछुवा, पायल, तोड़िया, दो जोड़ी सोने के बाला ले गए हैं। पीड़ित कुलदीप ने बताया कि वह और उनके मम्मी पापा तेरहवीं संस्कार में गए थे। तभी घर सूना पाकर चोर मंगलसूत्र, मनचली, कमरबंद, पायल, झुमकी, सोने की अंगूठी और बीस हजार नगदी चुरा ले गए। अरविंद महाराज व राम भरोसे के घरों में भी चोरों ने चोरी की। सभी पीड़ितों ने पुलिस में चोरों के खिलाफ तहरीर दी हैं। थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह का कहना है कि चोरी की घटना संज्ञान में आई है। चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन

40 हजार रुपये व जेवर चोरी
सरीला। जलालपुर थाने के न्यूलीबांसा गांव में एक घर से चोरों ने जेवरात व नगदी पार कर दी। पीड़ित ने थाने में घटना की सूचना दी है। प्यारेलाल ने बताया कि शुक्रवार रात परिवार के साथ सो रहे थे। रात में घर में घुसे चोर कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी हो सकी। ग्रामीण शौचक्रिया के लिए निकले तो मंदिर के पास एक बक्सा दिखाई। उसमें रखे सोने की झुमकी, बाला व 40 हजार रुपये गायब थे और बक्से के कपड़े बिखरे पड़े थे। पीड़ित ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष विजय सिंह का कहना है कि चौकीदार के द्वारा जानकारी मिल गई है मौके पर जाकर जांच कर ने जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed