फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Girl raped

बालिका से दुष्कर्म

Fri, 21 Aug 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 21 Aug 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Girl raped

स्कूल से पढ़कर घर जा रही मासूम बालिका को वहशी युवक

विज्ञापन
ने पशुबाड़े में ले जाकर हवस का शिकार बना डाला। खून से लथपथ बालिका रोती बिलखती घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन बालिका को लेकर थाने पहुंचे। तुरंत हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गांव स्थित खेतों से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ बालिका के चाचा ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं बालिका को सदर अस्पताल भेजा गया है।

ललपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव की पांच वर्षीय बालिका अपनी बड़ी बहनों के साथ गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ने जाती है। गुरुवार को छुट्टी के बाद सभी बच्चे घर की ओर चले, लेकिन वह अन्य बच्चों से काफी पीछे रह गई।

तभी दोपहर करीब एक बजे रास्ते में खड़ा पड़ोसी युवक उसे उठाकर अपने पशुबाड़े में ले गया। जहां उसने बालिका से दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बालिका को छोड़कर खेतों की ओर भाग निकला।

रोती बिलखती बालिका घर पहुंची और अपनी मां से पूरी घटना बताई। तब बालिका के चाचा और गांव के लोग उसे लेकर थाना ललपुरा पहुंचे। थाने में पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed