फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Garden maintenance information

घर में सेहत की बगिया पर कार्यशाला का आयोजन किया गया

Sun, 28 Nov 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Garden maintenance information
कुरारा। कृषि विज्ञान केंद्र में स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए घर में लगाएं सेहत की बगिया पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. मो. मुस्तफा ने कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्र पर गृह वाटिका मॉडल के रूप में स्थापित करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कुपोषण मुक्त जनपद बनाने का आह्वान किया। डॉ.एसपी सोनकर ने नवाचार तकनीकी अपनाने पर बल दिया। कहा अधिक उपज देने वाली सब्जी व फल की क्षेत्र विशेष प्रजातियों का चयन कर घर की बगिया में लगाएं और भरपूर उत्पादन लें। डॉ. फूल कुमारी ने संतुलित पोषण उत्तम स्वास्थ्य और सौंदर्य जीवन के लिए गृह वाटिका को आवश्यक बताया। डॉ. चंचल सिंह ने बगिया में रोग लगने पर उपचार के बारे में घरेलू नुस्खे के साथ जैविक टिप्स भी दिए। डॉ. सूर्य प्रताप सोमवंशी ने अच्छी गृह वाटिका बनाने के साथ में केंचुआ खाद इकाई की आवश्यकता बताई। डॉ. शालिनी ने पोषक तत्व प्रबंधन के साथ खरपतवार नियंत्रण की महत्वपूर्ण विधियों पर चर्चा की। कार्यशाला में 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed