{"_id":"5fe62ac48ebc3e4357141351","slug":"ganv-diya-dan-hamirpur-news-knp6021364117","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव दान कर पेश की त्याग की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव दान कर पेश की त्याग की मिसाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। बुंदेलखंड केसरी दीवान शत्रुघ्न सिंह के जन्मोत्सव पर जीआरवी इंटर कालेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विधायक मनीषा अनुरागी ने दीवान शत्रुघ्न सिंह, रानी राजेंद्र कुमारी व लक्ष्मी प्रसाद पाठक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विधायक ने कहा कि दीवान साहब ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने बुंदेलखंड विकास निधि से प्रस्तावित कालेज कैंपस में सीसी सड़क का फीता काट कर उद्घाटन किया। पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया ने कहा कि भूदान आंदोलन में अपना पूरा गांव दान देकर दीवान साहब ने त्याग की मिसाल कायम की। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह लोधी, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, पूर्व विधायक डॉ. अंबेश कुमारी, पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि रणविजय सिंह गौर, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, दीवान शत्रुघ्न सिंह के प्रपौत्र राज प्रताप सिंह, प्रबंधक डॉ.राम रतन गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल, उप प्रबंधक डॉ.विवेक प्रकाश नगायच, डा.शिव कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन प्रधानाचार्य हरीमोहन चंसौरिया ने किया। गायत्री परिवार के चंद्रशेखर मिश्रा व लक्ष्मण लाल त्रिपाठी ने गायत्री हवन कराया।