फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Ganja recovered from SP leader's car

सपा नेता की कार से गांजा बरामद

Mon, 10 Jul 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 10 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Ganja recovered from SP leader's car
गांजे के आरोप में पकड़े गए चारो आरोपी पुलिस हिरासत में। - फोटो : amarujala
कोतवाली पुलिस ने रविवार रात गांजा तस्करी में सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव समेत चार लोगों को दबोचा है। छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक कार में लाए गए 60 किलो गांजा को भी बरामद किया है। पुलिस ने इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई है। इस धंधे में लिप्त तीन लोग रात के अंधेरे में भाग निकले, पुलिस उन्हें पकड़ने में जुट गई है।
विज्ञापन



कस्बे से लेकर बांदा तक मादक पदार्थों के तस्कराें का लंबा जाल फैला है। इस कारोबार में कुछ सफेदपोश नेताओं के अलावा अपराधी भी शामिल हैं। मादक पदार्थों की आवक ज्यादातर उड़ीसा, छत्तीसगढ़ से की जा रही है। रविवार रात  करीब 12 बजे मुखबिर की सूचना पर क्षेत्राधिकारी आरएन सिंह ने कोतवाल अनिल सिंह व पुलिस बल के साथ कस्बे के उपरौस मोहल्ले में छापा मारा।
विज्ञापन


यहां उपरौस के मैदान में एक छत्तीसगढ़ के नंबर की काले रंग की कार खड़ी मिली। मुखबिर के इशारे पर  पुलिस ने कार को घेर लिया। तलाशी में कार की डिग्गी में दो बोराें में रखा गंाजा पुलिस ने बरामद किया। सीओ ने बताया कि गांजे का वजन करीब 60 किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख के आसपास होगी। पुलिस ने मौके से हैदरगंज मोहल्ला निवासी बहाउद्दीन, उपरौस निवासी निजाम व आलम और सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव शादाब उर्फ बिट्टू को दबोच लिया।


इस धंधे में लिप्त तीन आरोपी मौके से पुलिस की पकड़ से भाग निकले। इनमें आरिफ उर्फ बट्टू निवासी नईबस्ती कम्हरिया, अरशद मुकीम निवासी उपरौस, रवि निवासी मवइया हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का डाक्टरी परीक्षण कराकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed