Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Gangster's assets worth one crore seven lakh will be attached

दो असलहा फैक्टरी के साथ 6 आरोपी दबोचे, एक फरार

Sun, 29 May 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gangster's assets worth one crore seven lakh will be attached
सरीला/मौदहा (हमीरपुर)। पुलिस ने अलग-अलग दो स्थानों पर छापा मार कर अवैध असलहा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। जरिया पुलिस ने जहां कछवांकला में बगीचे से अवैध असलहा फैक्टरी में 13 असलहे सहित दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। वहीं थाना बिवांर पुलिस ने चार व्यक्तियों को दबोच 14 बने व अधबने असलहे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया थाना बिवांर के सायर गांव के बाहर असलहा फैक्टरी का संचालन करते भोला विश्वकर्मा, अरविंद सिंह, दीपक सिंह व रवि सिंह निवासी खरेला जनपद महोबा को पकड़ा है। जबकि आरोपी पप्पू उर्फ बिंदादीन निवासी मवईजार भाग निकला। मौके से 10 बने व चार अधबने तमंचे तथा उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

असलहा फैक्टरी का भंड़ाफोड़ करने में निरीक्षक चित्रसेन सिंह, स्वाट टीम प्रभारी विनोद कुमार राय, उनि अरविंद कुमार मौर्य रहे।
जरिया पुलिस ने कछवाकला गांव में बगीचे से अवैध असलहे बनाने की फैक्टरी चलाते अतरौली निवासी सत्येंद्र राजपूत व परछा निवासी सतेंद्र को गिरफ्तार किया है। सत्येंद्र राजपूत डी 18 गैंग का सदस्य व टॉपटेन अपराधी है। 12 मामले दर्ज हैं। जनपद ललितपुर के जखौरा थाना सहित जरिया व जलालपुर में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मौके से सात तमंचा, एक रिवाल्वर , एक तमंचा, एक बंदूक , एक तमंचा अर्ध निर्मित , एक तमंचा तथा कारतूस बरामद हुए हैं। असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed