फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   From today the praises of Mother Goddess will resonate

आज से गूंजेंगे देवी मां के जयकारे

Sat, 02 Apr 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
From today the praises of Mother Goddess will resonate
हमीरपुर। नवरात्र को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। शहर में चौरा देवी व गौरा देवी मंदिरों को सजाया गया है। भेड़ी गांव में प्राचीन माहेश्वरी मंदिर में दो साल बाद मेला लगेगा। इसको लेकर दुकानें सज गईं हैं।
विज्ञापन

शहर में सुभाष बाजार, गौरा देवी, रहुनिया धर्मशाला, रमेड़ी, लक्ष्मी बाई पार्क, मेरापुर सहित अन्य स्थानों पर पंडाल बनाए गए हैं। नवरात्र को लेकर फलों के दामों में अचानक गुरुवार से 10 से 20 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। फल विक्रेता श्यामलाल अनुरागी ने बताया कि शुक्रवार को अनार 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिका। जबकि इसके पूर्व 80 से 100 रुपये था। संतरे के दाम अब 60 रुपये किलो हो गए हैं। केला 50 रुपये दर्जन हो गए हैं। सेब के दाम 120 से 140 रुपये किलो हो गए हैं।
विज्ञापन

आज का दिन वर्ष भर का सर्वश्रेष्ठ
पं. रमेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 8:30 से 11 बजे तक है। शनि होने से इस वर्ष का राजा शनि है। आज का दिन वर्ष भर का सर्वश्रेष्ठ दिन माना जाता है। इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन के हैं। महाष्टमी का व्रत नौ अप्रैल को किया जाएगा एवं महानवमी दस अप्रैल को होगी। नवरात्र का समापन का हवन पूजन नवमी को रात 12:08 बजे तक किसी भी समय कर सकते हैं। बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी। यह नवरात्र सृष्टि अप्रैल यानी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रचना आरंभ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed