फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Four people injured in road accidents

अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल

Fri, 13 May 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four people injured in road accidents
मौदहा/सरीला। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी सुभाष (25) अपने पिता राम-कृष्ण के साथ बाइक से बड़े चौराहा की ओर जा रहा था। स्टेट बैंक के पास बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं खन्ना निवासी सुखबीर (20) बाइक से कस्बे की ओर आ रहा था। तभी नरायच और कस्बे के बड़े चौराहे के बीच हाईवे में बाइक के सामने जानवर आ जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क में गिरकर लहूलुहान हो गया। राहगीरों ने कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

सरीला संवाद के अनुसार जालौन के बसरेही गांव निवासी बाल किशन और उसकी पत्नी गीता, बेटा तनिश व कनक (11) पुत्री रामधनी शादी से लौटकर अपने गांव बाइक से जा रहे थे। तभी जलालपुर बस स्टैंड के पास दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। परिजनों ने कस्बा सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed