फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Four lakh cusecs of water was released into the river Betwa

बेतवा नदी में छोड़ा गया चार लाख क्यूसेक पानी

Sat, 20 Aug 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 20 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Four lakh cusecs of water was released into the river Betwa
बेतवा नदी का बढ़ा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर मुख्यालय से निकली बेतवा नदी और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। यमुना नदी छह सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रही हैं तो बेतवा नदी में 15 सेमी प्रति घंटा पानी बढ़ रहा है। बेतवा नदी पर झांसी में स्थित माताटीला बांध से शनिवार को सुबह चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह पानी दो दिन बाद यहां आएगा। वहीं स्थानीय मौदहा बांध से छोड़े गए 50 हजार क्यूसेक पानी का असर बेतवा नदी में पड़ रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को मुख्यालय में बेतवा व यमुना नदियां की रफ्तार जारी है। यमुना नदी में बरसात के पानी के साथ-साथ सेेंगुर नदी का पानी आ रहा है। मौदहा बांध (निर्माणखंड) के अधिशाषी अभियंता आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि मूसलाधार बारिश से बेतवा नदी पर झांसी में बने माताटीला बांध के ओवरफ्लो होने पर चार लाख क्यूसेक पानी शनिवार सुबह छोड़ा गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बांध का पानी दो दिन बाद आ पाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में स्थानीय बांधों का पानी छोड़े जाने से बढ़ा है। कहा कि बीते शुक्रवार को मौदहा बांध के ओवर फ्लो होने पर 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बताया कि बाढ़ को देखते मुख्यालय के नालों में बालू भरी बोरियां लगाई जा चुकी हैं। साथ ही नगर का गंदा पानी निकालने क ो पंपसेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कें द्रीय जल आयोग के कर्मचारी हरविलास झा ने बताया कि यमुना का जलस्तर प्रति घंटा छह सेमी और बेतवा नदी का जलस्तर 15 सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। शनिवार शाम छह बजे बेतवा नदी का जलस्तर 100.590 मीटर मापा गया है। वहीं यमुना नदी का जलस्तर 100.120 मीटर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed