फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Foul odor began emanating from the body kept for 72 hours.

Hamirpur News: 72 घंटे से रखे शव से निकलने लगी दुर्गंध

Thu, 25 Jun 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Foul odor began emanating from the body kept for 72 hours.
राठ। सोमवार सुबह सड़क किनारे मिला अज्ञात शव शिनाख्त के लिए सीएचसी की मोर्चरी में रखा है। शव को सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर भी नसीब नहीं हुआ। 72 घंटे से अधिक समय बीतने पर शव से भीषण दुर्गंध निकलने लगी है।
विज्ञापन

नगर के डुमरियापुरा मोहल्ले में सोमवार सुबह सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिला था। राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी। युवक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। वह हाफ शर्ट व जींस पहने था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने सीएचसी की मोर्चरी में रखा दिया है। शव को सड़ने से बचाने के लिए फ्रीजर की भी व्यवस्था नहीं की गई है। अज्ञात शव को शिनाख्त के लिए कम से कम 72 घंटे तक रखना जरूरी होता है। इसके बाद ही पुलिस पोस्टमार्टम कराती है। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed