फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Focus on student safety; searches conducted at coaching centers and libraries.

Hamirpur News: छात्रों की सुरक्षा पर पहरा, कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरी की तलाशी

Fri, 10 Jul 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Focus on student safety; searches conducted at coaching centers and libraries.
कुरारा। कस्बे में छात्रों की सुरक्षा के लिए अग्निशमन विभाग ने बुधवार को सघन निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने कोचिंग सेंटरों, कंप्यूटर इंस्टिट्यूट और लाइब्रेरियों की जांच की। इस दौरान फायर एक्सटिंग्विशर, आपातकालीन निकास, विद्युत वायरिंग और वेंटिलेशन जैसे अग्नि सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल हुई। कई संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं मिला। कुछ संचालक जांच टीम के पहुंचते ही संस्थान पर ताला लगाकर भाग गए।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के सीओ रेहान अली ने बताया कि उन्हें बिना पंजीकरण और सुरक्षा मानकों के संचालित हो रही लाइब्रेरियों की सूचना मिली थी। टीम को मौके पर केवल दो लाइब्रेरी और दो कोचिंग सेंटर खुले मिले। बीवीएम इंस्टिट्यूट का संचालक भी टीम के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया।
विज्ञापन

जिन संस्थानों में कमी पाई गई, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हें जल्द आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सुरक्षित विद्युत वायरिंग, मानक अग्निशमन उपकरण और पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित करने को कहा है। नियत अवधि में सुधार न होने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ रेहान अली ने कहा कि छात्रों और आम लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। जांच से बचने के लिए संस्थान बंद कर भागे संचालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि वह अपने आसपास के संस्थानों में सुरक्षा खामियों की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed