{"_id":"6ac537cdd9dd12d7890ece41","slug":"five-year-guarantee-yet-the-street-light-went-out-within-a-month-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146000-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: गारंटी पांच साल की, एक माह में बुझ गई स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: गारंटी पांच साल की, एक माह में बुझ गई स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन
फोटो 06 एचएएमपी 15- इचौली इंटर कॉलेज चौराहे लगी खराब स्ट्रीट लाइट। संवाद
मौदहा (हमीरपुर)। शारदीय नवरात्र और आगामी त्योहारों के मद्देनजर बाजारों, मंदिरों और प्रमुख रास्तों पर चहल-पहल बढ़ेगी। सर्दी बढ़ने से शाम जल्दी ढलेगी और रात में आवागमन भी अधिक होगा, लेकिन कस्बे की स्ट्रीट लाइटें बंद होने से प्रकाश व्यवस्था सवालों के घेरे में है। स्ट्रीट लाइटों पर पांच साल की गारंटी होने के बावजूद वे निर्धारित अवधि से पहले खराब हो रही हैं।
वार्ड-4 स्थित मीरा तालाब में नगर पालिका की स्ट्रीट लाइट करीब एक माह में ही खराब हो गई। वहीं, इचौली गांव के इंटर कॉलेज चौराहे पर विधायक निधि से लगाई गई लाइट भी करीब छह माह में बंद हो गई। इससे त्योहारों के दौरान लोगों को अंधेरे रास्तों से गुजरना पड़ सकता है। क्षेत्रीय निवासी कल्लू मिस्त्री ने बताया कि लाइट खराब होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। इचौली निवासी रोहित ने सरकारी धन से लगी लाइटों के रखरखाव और मरम्मत की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।
इससे इनकी गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि त्योहारों से पहले खराब लाइटों को गारंटी के तहत तत्काल ठीक कराया जाए। नवरात्र में मंदिरों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर देर रात तक लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में अंधेरे स्थानों पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
खराब स्ट्रीट लाइटों की जानकारी कराई जाएगी। जिन लाइटों पर गारंटी लागू है, उन्हें संबंधित संस्था से ठीक कराया जाएगा। त्योहारों को देखते हुए नगर की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। -रजा मोहम्मद, नगर पालिका चेयरमैन