{"_id":"622ce30cb290440f032d9555","slug":"fire-in-two-houses-loss-of-lakhs-hamirpur-news-knp6853182195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में आग से हुआ लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में आग से हुआ लाखों का नुकसान
विज्ञापन
राठ। जलालपुर थाने के हरसुंडी गांव में दो घरों में लगी आग से गृहस्थी, अनाज सहित कुछ नकदी जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हरसुंडी निवासी कृपाल सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर उनके मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मकान से निकलतीं आग की लपटों ने उनके भाई बृजनंदन के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। कृपाल ने बताया कि आग से घर में रखा 20 क्विंटल मटर, कपड़े, भूसा सहित घर में रखे आठ हजार रुपये भी जल गए। वहीं बृजनंदन के घर में रखा गृहस्थी का सामान खाक हो गया।
फसल काटने से रोकने का आरोप
राठ। चिकासी थाने के बंगरा गांव निवासी फातिमा ने बताया कि मजदूरी कर तीन बच्चों का भरण पोषण करतीं हैं। ससुर के नाम की भूमि में 10 बीघा में मटर की फसल बोई थी। ससुर ने फसल की कटाई करने से रोक दिया है। खेत में पकी खड़ी फसल बर्वाद हो रही है। बताया कि ससुर की मानसिक स्थिति का फायदा उठाते हुए विपक्षी विवाद उत्पन्न कर रहे हैं। थाने में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। संवाद