{"_id":"6af9f064d7869227020f69d3","slug":"fire-breaks-out-in-a-furnace-oil-tanker-at-rimjhim-ispat-factory-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147689-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: रिमझिम इस्पात फैक्टरी के फर्नेस ऑयल टैंकर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: रिमझिम इस्पात फैक्टरी के फर्नेस ऑयल टैंकर में लगी आग
विज्ञापन
फोटो 15 एचएएमपी 18- ऑयल टैंकर में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। संवाद
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। औद्योगिक क्षेत्र में संचालित रिमझिम इस्पात लिमिटेड के ऑयल टैंकर में रविवार सुबह आग लग से अफरा तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने काफी मशक्कत कर करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग घटना के कारणों को जानने में जुट गया है। फैक्टरी प्रबंधन शार्ट सर्किट से हादसा होने की बात कह रहा है।
कस्बे में संचालित रिमझिम इस्पात में रविवार सुबह करीब 11:45 बजे भट्ठियों को गर्म करने के लिए लगे फर्नेस ऑयल टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते आग चारों तरफ फैल गई। वहां काम कर रहे लगभग 50 मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। सभी इधर-उधर भागने लगे।
फैक्टरी एरिया में मौजूद फायर दस्ता मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटें देख चार और गाड़ियां भेजी गईं। केमिकल युक्त पानी की बौछार कर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
फायर बिग्रेड के एसआई संजीव कुमार ने बताया कि आग किस कारण से लगी, इसकी जांच की जा रही है। वहीं फैक्टरी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। टैंक के पंप में खराबी की बात भी सामने आई है। मामले की जांच कराई जा रही है।