{"_id":"6a2d9690a2fb9ca73b0fc85d","slug":"fir-registered-against-four-in-kariyari-shooting-incident-accused-of-firing-at-cousin-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141330-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: करियारी गोलीकांड में चार पर प्राथमिकी, चचेरे भाई पर फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: करियारी गोलीकांड में चार पर प्राथमिकी, चचेरे भाई पर फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र के करियारी गांव में भूमि विवाद में गोली लगने से घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घायल ने चचेरे भाई पर गोली मारने तथा दो चाचाओं पर घटना में सहयोग करने का आरोप लगाया है।
करियारी गांव निवासी अर्जुन सिंह पुत्र मुरलीधर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि परिवार के ही चंद्रपाल और इंद्रपाल पुत्रगण स्वामीदीन से पट्टे की भूमि के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। वह सूरत (गुजरात) में रहकर मजदूरी करता है। विवाद की जानकारी मिलने पर 11 जून को गांव आया था।
अर्जुन के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वह घर के पास लगी सबमर्सिबल से पानी भरने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद चंद्रपाल पुत्र स्वामीदीन और मनोहर सिंह पुत्र घसिया ने उसे देखकर आवाज लगाई। इसके बाद बलवान पुत्र चंद्रपाल और कन्हैया पुत्र इंद्रपाल अवैध कट्टा लेकर बाहर निकले। आरोप है कि कन्हैया ने उस पर फायर कर दिया, जिससे गोली उसकी बाईं जांघ में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया था। उपचार के बाद शनिवार को घर लौटने पर उसने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि कन्हैया, बलवान, चंद्रपाल और इंद्रपाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।