फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   FIR lodged on SP's orders in molestation of student

Hamirpur News: छात्रा से छेड़छाड़ में एसपी के आदेश पर प्राथमिकी

Mon, 02 Mar 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 02 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged on SP's orders in molestation of student
हमीरपुर। बीए की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ललपुरा थाने में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। युवती ने थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने व फर्जी समझौता दिखाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ललपुरा थाने के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सुमेरपुर के कॉलेज में बीए फाइनल की छात्रा हैं। गांव से कॉलेज जाते समय सिसोलर थाने के किसवाही गांव निवासी राजेश तिवारी रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है। जबरन बाइक पर बैठने का दबाव देता है। न चलने पर उठाकर ले जाने की धमकी देता है। फोन पर उन्हें व परिजनों को जान से मारने की धमकी देता है। बताया कि चार फरवरी को ललपुरा थाने में शिकायत की थी। जांच अधिकारी ने मामले में फर्जी समझौता दिखा दिया। उनके बयान भी नहीं लिए गए। 1076 की शिकायत में भी ओटीपी लेकर समझौता दिखा दिया। ललपुरा थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed