फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   FIR lodged against SP leader's car driverFIR lodged against SP leader's car driver

Hamirpur News: सपा नेता के कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 06 Mar 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against SP leader's car driverFIR lodged against SP leader's car driver
- कार की टक्कर से हुई थी बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


कार की टक्कर से युवक की मौत मामले में सपा नेता चंद्रवती वर्मा के कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। उनकी कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी।




टोला खंगारन गांव निवासी सीमा अनुरागी ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसमें बताया कि 2 फरवरी की सुबह 11 बजे उनके पति चंद्रपाल अनुरागी राठ से बाइक से गांव लौट रहे थे। सेना सड़क नहर बाईपास पर स्कार्पियो चालक जरिया थाने के इटौरा गंग गांव निवासी पूजन वर्मा उर्फ पूरन ने पति की बाइक में टक्कर मार दी। कार में चंद्रवती वर्मा भी सवार थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उनके पति को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उरई रेफर कर दिया गया। बताया कि उरई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप लगाया कि टक्कर मारने वालों ने अमानवीय व्यवहार दिखाया। उनके पति काफी देर तक सड़क पर पड़े तड़पते रहे। समय से अस्पताल पहुंचाया जाता तो जान बच सकती थी। कोतवाल राकेश कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed