फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   FIR lodged against 62 people including two named for blocking the highway

Hamirpur News: हाईवे जाम करने पर दो नामजद समेत 62 पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 18 Apr 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 62 people including two named for blocking the highway
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के हैवतपुरा गांव के किसान हरनारायण प्रजापति की हत्या के मामले में झांसी-मिर्जापुर हाईवे जाम करना लोगों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने दो नामजद समेत 62 लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, मार्ग अवरुद्ध करने समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

हैवतपुरा गांव निवासी किसान हरनारायण प्रजापति 13 अप्रैल की रात घर से निकल गए थे। 14 अप्रैल की सुबह उनका शव घर के पीछे एक नाले में पड़ा मिला था। मृतक की पत्नी रामप्यारी ने थाने पहुंचकर अपने घर के सामने किराये के मकान में रहने वाले सरकारी शिक्षक धीरज कुशवाहा निवासी जालौन के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 15 अप्रैल को पोस्टमार्टम के बाद गांव शव पहुंचने पर लोगों ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई और सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया था। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई थीं।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के एसआई रामकिशन यादव ने बताया कि वह किसान की मौत के बाद अंतिम संस्कार कराने जा रहे थे। तभी हाईवे पर लोगों ने जाम लगा दिया। इससे आवागमन ठप हो गया और लोगों को दिक्कत हुई। जाम में रोडवेज बस और एंबुलेंस फंसने से यात्री व मरीज परेशान हुए। अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से जाम खुलवाकर आवागमन बहाल कराया गया। एसआई की तहरीर पर हाईवे जाम करने वाले राजा अग्निहोत्री, आशीष सेन और 60 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed