फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fertilizer will not be available at the cooperatives today.

Hamirpur News: आज समितियों में नहीं मिलेगी खाद

Thu, 22 Oct 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer will not be available at the cooperatives today.
हमीरपुर। साधन समिति कर्मचारियों के लखनऊ में धरना प्रदर्शन के चलते बृहस्पतिवार को खाद वितरण ठप रहने की आशंका है। साधन समिति सचिव परिषद ने बुधवार को वेतन संबंधी समस्याओं का ज्ञापन सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को सौंपा है।
विज्ञापन

परिषद के जिलाध्यक्ष उमाकांत बादल ने बताया कि बुधवार को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि सात सितंबर को आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता को प्रदेश के बी पैक्स पर कार्यरत कैडर सचिवों, प्रभारी, नॉन कैडर सचिवों, आंकिकों, लिपिकों, विक्रेताओं, सहयोगियों व चौकीदारों की वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मांगपत्र भेजा था। आश्वासन के बावजूद अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। सात अक्तूबर को लखनऊ कार्यालय में फिर ज्ञापन सौंपा गया था। मांगें पूरी न होने पर 22 अक्तूबर को ईको गार्डन लखनऊ में धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कर्मचारी लखनऊ के प्रदर्शन में शामिल होने जाएंगे और समितियों में खाद वितरण ठप रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed