{"_id":"62112dc9d11c5328f9138650","slug":"fernes-helper-interview-held-in-tomorrowo-hamirpur-news-sml4001381149","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरनेस हेल्पर के 20 पदों के लिए साक्षात्कार कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरनेस हेल्पर के 20 पदों के लिए साक्षात्कार कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथई की एक प्राइवेट लिमिटेड में फरनेस हेल्पर के 20 पद भरे जाएंगे। इसके लिए 21 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसमें फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिकल, वेल्डर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक पुरुष उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र हैं। इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 19 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह नौ से तेरह हजार रुपये तक वेतन सहित अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही सभी पात्र उम्मीदवारों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है।
अगर किसी उम्मीदवार को उसके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली हो और वह उपरोक्त योग्यता रखता हो और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हिमाचल स्थायी निवासी प्रमाणपत्र के साथ 21 फरवरी को साक्षात्कार में भाग ले सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों से कोरोना महामारी के संदर्भ में हिमाचल प्रदेश सरकार के जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना करने की अपील की है।