{"_id":"6ac538951a427a9bf8027dd0","slug":"feet-swollen-from-queuing-since-morning-failed-to-get-fertilizer-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-146013-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सुबह से कतार में लगने से सूज गए पैर, नहीं मिली खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सुबह से कतार में लगने से सूज गए पैर, नहीं मिली खाद
विज्ञापन
फोटो 06 एचएएमपी 29- पीसीएफ केंद्र कुरारा में पुलिस व किसानों के बीच होती नोकझोक। संवाद
हमीरपुर/कुरारा। पीसीएफ केंद्रों व सहकारी समितियों में डीएपी खाद आने की भनक लगते ही सुबह से ही सैकड़ों किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में लाइन लगाकर खाद का वितरण कराया गया। इस दौरान सुबह से कतार में लगे सैकड़ों किसानों के पैर सूज गए लेकिन शाम तक उन्हें एक भी बोरी खाद नहीं मिल सकी। कई किसानों के पास फार्मर रजिस्ट्री न होने से उन्हें खाद नहीं मिल सकी। इसको लेकर पुलिस और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
कृषि विभाग के अनुसार, जिले में स्थिति सहकारिता बिक्री केंद्रों पर 14,860 बैग डीएपी एवं 34,012 बैग यूरिया की उपलब्धता है। वहीं निजी बिक्री केंद्रों पर 33,900 बैग डीएपी एवं 1,37,368 बैग यूरिया उपलब्ध है। इसके अलावा सहकारिता के बफर गोदाम पर 66,198 बैग यूरिया और 9,340 बैग डीएपी उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है। इसके बावजूद खाद के लिए किसानों के सामने संकट खड़ा है।
मंगलवार को कुरारा कस्बा स्थिति पीसीएफ केंद्र में डीएपी खाद आने की सूचना मिलते ही सुबह से किसान आधार, खतौनी लेकर केंद्र के बाहर जमा हो गए। भीड़ को देखते हुए केंद्र प्रभारी ने पुलिस की मौजूदगी में एक हेक्टेयर में पांच बोरी डीएपी किसानों को वितरित की गई। शाम तक कुल 100 किसानों को 500 बोरी डीएपी का वितरण कराया गया। जबकि दो सैकड़ा किसान खाद न मिलने से मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
वहीं कुछ किसानों के पास फार्मर रजिस्ट्री न होने से काफी देर तक पुलिस से नोकझोंक होती रही और हंगामा कटता रहा। एक महिला किसान शाम तक एक बोरी खाद के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन उसे खाद नहीं मिल सकी। कई किसानों ने प्राइवेट दुकानों से महंगे दामों में खाद खरीदने को विवश रहे।
65 किसानों को मिली खाद, बाकी लौटे मायूस
राठ। धमना रोड स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति में मंगलवार को टोकन वाले किसानों को खाद वितरित की गई। बीते सोमवार को किसानों की भीड़ उमड़ने व टोकन न मिलने पर किसानों में धक्का-मुक्की हुई थी। इसके बाद पुलिस बुलाकर टोकन वितरित कराए गए थे।
समिति के सचिव उमाकांत बादल ने बताया कि 65 किसानों को 175 बोरी खाद वितरित की गई है। खाद का स्टॉक खत्म हो गया है। नई खेप आने पर ही खाद वितरित कराई जाएगी। वहीं गल्ला मंडी स्थित पीसीएफ केंद्र प्रभारी शहजाद ने बताया कि उनके यहां एनपीके की खेप आ गई है। बुधवार से वितरित की जाएगी।
जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी संयुक्त रूप से सतत निगरानी कर रहे हैं। किसानों में इफको डीएपी के प्रति अधिक रुझान होने के कारण इसकी मांग अधिक है। इसकी आपूर्ति कराने पर जोर दिया जा रहा है। - डॉ. हरिशंकर, जिला कृषि अधिकारी।