{"_id":"69d1529283df290eaa079ab0","slug":"fathers-death-broke-him-no-benefit-from-the-chief-ministers-child-service-scheme-for-two-years-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-138241-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पिता की मौत ने तोड़ा... मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का भी दो साल से लाभ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पिता की मौत ने तोड़ा... मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का भी दो साल से लाभ नहीं
Sat, 04 Apr 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
मौदहा(हमीरपुर) । तहसील सभगार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक किशोर शिकायती पत्र लेकर अफसरों के सामने पहुंचा। उसने बताया कि पिता की मौत के बाद पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से मदद के लिए किशोर न्यायालय में वर्ष 2023 में आवेदन किया और 2024 को डाटा फीड हुआ। तब से लेकर अब तक तीन बार मांग पत्र दिए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में नदारद रहने वाले अफसरों पर नाराजगी व्यक्त की। एडीएम राकेश कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर अफसरों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यहां पर 36 शिकायतकर्ताओं ने शिकायतें दर्ज कराई, इसमें एक का निस्तारण मौके पर किया गया। फत्तेपुर वार्ड 12 निवासी अंकित कुमार ने प्रार्थना पत्र दिया। अंकित ने बताया कि पिता की मृत्य दो दिसंबर 2022 को हुई थी। पिता की मौत के बाद आगे की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए किशोर बोर्ड में आर्थिक मदद के लिए 16 जून 2023 को आवेदन किया था। चार अक्तूबर 2024 को डाटा फीड हो पाया था। जब पिता की मौत हुई थी उस वक्त अंकित की उम्र 12 वर्ष की थी। उसका कहना है कि डाटा फीडिंग के बाद से लगातार मांग कर रहे है लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना द्वारा मेरे व मेरे छोटे भाई के खाते में आर्थिक मदद की धनराशि हस्तांतरित नहीं हो पाई। अधिकारियों ने उसे इस बार भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
नायक पुरवा के शंकर ने शिकायती पत्र देते हुए बताएं अराजक तत्वों द्वारा सरकारी जमीन में अवैध कब्जा कर भवन निर्माण किया जा रहा है। बसवारी निवासी हल्कू ने बताया की गांव के ही मदन ,पन्ना समेत अन्य लोगों ने दबंगई दिखाते हुए रास्ता बंद कर दिया है। अधिकारियों से रास्ता खुलवाए जाने की मांग की गई। किशन पुत्र रामचरण ने सार्वजनिक चक रोड जो कि लेखपाल द्वारा पैमाइश किए जाने के बावजूद दबंगों ने जोत बखर लिया। इसी प्रकार छोटी ने अपनी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा हटाए जाने की मांग की है।