{"_id":"642dbf5377a5ac9a3d0a23a7","slug":"father-killed-in-vehicle-collision-son-injured-hamirpur-news-c-12-1-165144-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: वाहन की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: वाहन की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल
Thu, 06 Apr 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
राठ। पुत्र के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल है।
कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव निवासी अवधरानी ने बताया उनके पुत्र राजू (40) ने एक सप्ताह पहले बाइक खरीदी थी। बुधवार को बाइक एजेंसी में अपना आधार कार्ड जमा करने कस्बा आए थे। देर शाम पुत्र नितेश (12) के साथ बाइक से वापस गांव जा रहे थे। हमीरपुर रोड पर धनौरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजू की मौत हो गई। वहीं घायल नितेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया। अवधरानी ने बताया मृतक पुत्र प्राइवेट वाहन चालक थे। उनकी पत्नी छह वर्ष पूर्व कहीं चलीं गईं थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।