{"_id":"dd038ec08d394bf501f3466e5918a7a3","slug":"farmers-protest-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की बिजली, पानी और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने सूखी फसलें दिखाकर 11 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार परशुराम को सौंपा।
विज्ञापन
मंगलवार को क्षेत्र के सैकड़ों किसान तहसील परिसर पहुंचे। यहां सूखी फसलों को लेकर प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में यूनियन के बुंदेलखंड सचिव रामपाल सिंह चिकासी ने कहा कि बुंदेलखंड की 80 फीसदी आबादी खेती पर निर्भर है। चार सालों से सूखा और ओलावृष्टि होने से किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
बुंदेलखंड को अलग से पैकेज मिलना चाहिए। बलराम दादी ने कहा कि अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हैं। सिर्फ 6 घंटे बिजली मिल रही है। किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल सूख रही है। वहीं जलस्तर नीचे जाने से ट्यूबवेलों ने पानी देना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन के दौरान तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह, जगदीश, देवकरन, रामेश्वर राजपूत, मैकूलाल नेता, नीलेश राजपूत, लक्ष्मन, प्रमोद कुमार, रामकृपाल राजपूत, वंशीधर राजपूत, प्रभुदयाल लोधी, सुभान, रामेश्वर राजपूत, कुलदीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।